प्रयागराज, अप्रैल 23 -- प्रयागराज। महिला सशक्तिकरण संशोधन बिल संसद में पारित न होने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर विरोध प्रदर्शन' किया। महिलाओं ने कांग्रेस और सपा के खिलाफ नारेबाजी कर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। महिला वक्ताओं ने कहा कि यह विरोध केवल एक बिल का नहीं, बल्कि उस मानसिकता के खिलाफ है जो महिलाओं को उनके अधिकार देने से कतराती है। आरोप लगाया कि बिल पास न होने से देश की महिलाओं के विश्वास को ठेस पहुंची है। प्रदर्शन में अर्चना शुक्ला, रीता सिंह, चंद्रा अहलूवालिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर राहुल का जलाया पुतला यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका यह भी पढ़ें- महिला आरक...