लोहरदगा, अप्रैल 30 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।भाजपा महिला मोर्चा लोहरदगा ने गुरूवार को सदर प्रखंड के निंगनी में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिला स्वाभिमान को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सामेला भगत के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुचिता सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के पास न होने के विरोध में पुतला दहनमहिला स्वाभिमान की चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुचिता सिंह ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि शक्ति, सहनशीलता, त्याग और सृजन का प्रतीक है। हमारे देश में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है। अनेकों रूप में पूजा की जाती है। लेकिन विडंबना यह है कि जिस समाज में ना...