गाजीपुर, जुलाई 3 -- गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का व्हाट्सऐप अकाउंट साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है।इसके बाद ठगों ने उनके नाम और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करते हुए भाजपा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश भेजकर विभिन्न बहानों से रुपये मांगने शुरू कर दिए। मामले की जानकारी मिलने पर सरोज कुशवाहा ने तत्काल अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट साझा कर बताया कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को साइबर अपराधियों ने सरोज कुशवाहा के व्हाट्सएप से कई लोगों को संदेश व एक क्यूआर कोड भेजे। किसी से 30 हजार, किसी से 35 हजार तो किसी से 65 हजार रुपये मांगे गए। यह भी पढ़ें- WhatsApp Username से क्या सच में चोरी हो सकती है पहचान? कंपनी ने दिए सभी सवालों के जवाब संदेश में लिखा...