भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने दिया त्यागपत्र
कुशीनगर, सितम्बर 20 -- कुशीनगर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने शनिवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष को संबोधित पत्र में पद छोड़ने की इच्छा जताई है। बताया कि वह करीब 10 वर्षों से संगठन से जुड़कर कार्य कर रहीं हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष को दिए त्यागपत्र में चंद्रप्रभा पांडेय ने बताया कि साल 2018 से अब तक भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया। अपने घर, व्यवसाय और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों तक की परवाह किए बिना संगठन के लिए कार्य किया और उन्हें विश्वास था कि उनकी मेहनत, निष्ठा और समर्पण को संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारी मिलेगी। लेकिन मुख्य संगठन में उन्हें स्थान नहीं मिल सका।
त्यागपत्र की वजह उन्होंने यह भी लिखा है कि उन्हें यह कहकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.