मोतिहारी, अप्रैल 25 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा हरसिद्धि में शनिवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा का सुमन देवी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इसमें विधायक कृष्णनंदन पासवान, राजेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, निकेश सिंह, कुंदन पासवान, मार्कण्डेय कुशवाहा, दीपक शर्मा, भीम कुशवाहा, विजय कुशवाहा, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेताओं ने भाग लिया। पद यात्रा एक पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर हरसिद्धि बाजार में पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने नारी सम्मान, अधिकार एवं स्वाभिमान के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और विपक्ष के राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी के विरुद्ध नारे लगाए गए और राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव का पुतला जलाया गया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला...