लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जनआक्रोश प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। खास बात यह रही कि इस प्रदर्शन में कई स्कूलों की छात्राएं भी बुला ली गई। ये छात्राएं स्कूल ड्रेस में प्रदर्शन में शामिल की गई। इसे लेकर पूरा दिन चर्चा होती रही। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल विपक्ष के विरोध के कारण पास नहीं हो सका। इसको लेकर भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुई। इस दौरान मंजूलता श्रीवास्तव, पारुल गुप्ता, अनीता निगम, कीर्ति गुप्ता, संतोष कुमारी, उमा राज, सीमा वर्मा, संगीता पुरी आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन बताया जाता है कि महिला कार्य...