लातेहार, अप्रैल 28 -- लातेहार। भाजपा महिला मोर्चा, लातेहार के तत्वावधान में 29 अप्रैल को जिला मुख्यालय स्थित अंबाकोठी सामुदायिक भवन में महत्वपूर्ण जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में हो रही राजनीति का पर्दाफाश करने व मातृशक्ति के सम्मान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। भाजपा जिला महामंत्री अर्पणा सिंह ने सभी संबंधित लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...