लातेहार, अप्रैल 29 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित अंबा कोठी सामुदायिक भवन में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के निर्देशानुसार किया गया। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अर्पणा सिंह ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह उपस्थित रहीं। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में पलामू की प्रमंडलीय प्रभारी कल्याणी पांडे, दिशा की पूर्व सदस्य रानी कुमारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी यादव, मणिका के पूर्व विधायक हरिकृष्णा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बंसी यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला मंत्री आशा देवी सहित कई वरिष्ठ नेताओं भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें...