मैनपुरी, मार्च 17 -- भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को मोबाइल फोन पर धमकी दी जा रही है। 31 दिसंबर 25 से 14 मार्च 2026 तक जिलाध्यक्ष के फोन पर अभद्र और धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। मामले की पहले भी शिकायत की गई मगर पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी पत्नी सर्वेश तिवारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 31 दिसंबर 2025 से 14 मार्च 2026 तक उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति लगातार अभद्र और धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। वह भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं और भोगांव पुलिस की महिला काउंसलर भी हैं। उन्होंने मैसेज भेजने वाले को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मान रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.