गुमला, अप्रैल 20 -- गुमला, संवाददाता । महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय परिसदन में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण के पक्ष में रही है और वर्ष 2023 में इसे पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।उन्होंने सवाल उठाया कि यदि केंद्र सरकार महिलाओं के हितों के प्रति गंभीर है, तो अब तक महिला आरक्षण कानून लागू क्यों नहीं किया गया। तिग्गा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया, बल्कि परिसीमन प्रक्रिया को इससे जोड़ने का विरोध किया है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर भाजपा पर कांग्रेस का हमला उनके अनुसार यह कदम राजनीतिक लाभ के लिए उठाया गया और इससे ओबीसी समेत अन्य वर्ग...