बाराबंकी, अगस्त 31 -- Barabanki News: यूपी के बाराबंकी और अयोध्या में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत के दौरान अचानक से हादसा हो गया। हरीश के स्वागत को लेकर कई जगह समारेाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जैसे ही कार्यकर्ता हरीश द्विवेदी को माला पहनाने के लिए मंच पर चढ़े तो मंच ही धंस गया। जिससे मंच पर मौजूद कार्यकर्ता भरभराकर गिर गए। मंच टूटते ही अफरा-तफरी मच गई। मंच के आसपास खड़े कार्यकर्ता दौड़ पड़े। हालांकि हरीश द्विवेदी बाल-बाल बच गए। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों जिलों में स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते मंच पर क्षमता से अधिक लोग पहुंच गए थे, जिसके चलते मंच धंस गया। अयोध्या में साकेतपुरी के पास स्वागत कार्यक्रम के दौरान हरीश द्विवेदी के मंच पर पहुंचते ही बड़ी संख्या म...