लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- ब्लॉक सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सम्मान अभियान व समरसता सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला ने की। डॉ. अम्बेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें महापुरुषों को सम्मान दिया जाता है। बाबा साहेब ने देश लिए जो सपना देखा था भाजपा उसी विचारधारा के साथ कार्य कर रहा रही है। भाजपा में ही सभी धर्मों व वर्गों का हित सुरक्षित है। यह भी पढ़ें- याद किए गए बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह मंडल अध्यक्ष शशि शकंर शुक्ला मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार जिला मंत्री गणेश शं...