शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के तहत शाहजहांपुर महानगर इकाई में नई नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं में हलचल तेज हो गई है। महानगर उपाध्यक्ष बनाए जाने पर वैभव खन्ना का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। वैभव खन्ना इससे पहले बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, चौक मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वैभव खन्ना ने कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान पार्षद लाल पुजारी, अनूप मौर्य, मनीष गुप्ता, अनुज वर्मा, पुनीत मिश्रा, अतुल अग्निहोत्री, शेखर यादव, मुन्ना सागर, अनिल गौतम, आयुष शंखधार, राजीव गुप्ता, आकाश वर्मा, विनायक कपूर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.