देहरादून, सितम्बर 22 -- देहरादून प्रमुख संवाददाता। दून पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई बेरोजगारी जैसे बिंदुओं पर चर्चा ना कर केवल धर्म की राजनीति कर रही है।मंगलवार को दून पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दोपहर 12:30 बजे घंटाघर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने घंटाघर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जिस तरह संविधान की हत्या कर सत्ता पर काबिज रह रही है। महंगाई, बेरोजगारी जैसे बिंदुओं पर चर्चा नहीं कर रही है। भ...