मधुबनी, अप्रैल 2 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के प्रसाद गांव स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में गुरुवार को भाजपा मधेपुर मध्य मंडल का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मधेपुर मध्य मंडल अध्यक्ष बिपलेश ठाकुर ने किया। भाजपा संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक निर्माण के लिए 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' के तहत दो दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और संगठन कार्यो की बारीकियों से अवगत कराया। वरीय भाजपा नेता अनुरंजन झा, सियाराम साह, चंद्रकांत सिंह, दिवाकर झा, नंद कुमार महतो, संजय राय, सत्नेश्वर कुशवाहा एवं राजेश कुमार प्रसाद आदि ने पार्टी के विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। दो-दिवसीय शिविर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.