गढ़वा, जनवरी 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा में किए गए छेड़छाड़ के विरोध में कांग्रेस का 25 फरवरी तक चलने वाले जन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को एकदिनी उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में किया गया। मौके पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी भी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार मजदूरों के साथ लगातार छल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश के उन मजदूरों को निशाना बना रही है, जो वास्तव में देश की बुनियाद हैं। उन्होंने भाजपा द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.