गढ़वा, अप्रैल 27 -- कांडी। भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे ने प्रदेश व जिला अध्यक्ष के निर्देश पर मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कमिटि का विस्तार दिया है। कमेटी में सुरेंद्र सिंह, शिव प्रसाद पांडेय, मोती लाल यादव व वीणा देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संतोष कुमार सिंह व ललन पासवान को महामंत्री बनाया गया है। उसी तरह मंत्री पद के लिए ललित बैठा, बैजनाथ चौधरी, राजेंद्र पांडेय, राजू कुमार व सरोज सिंह चुने गए। सीताराम तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अजय कुमार तिवारी को मंडल कार्यालय मंत्री व गोपाल चौधरी को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। अरुण कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी व दिलीप कुमार चौधरी सह मीडिया प्रभारी, ब्रजेंद्र कुमार व भरत मेहता को आईटी सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं बृज किशोर लाल को सोशल मीडिया का प्रभारी बनाया गय...