रुद्रपुर, जनवरी 28 -- पंतनगर। ऊधम सिंह नगर जनपद के पंतनगर मंडल में भाजपा के मंडल मीडिया प्रभारी विक्रांत सिंह चौहान ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मंडल अध्यक्ष को संबोधित पत्र के माध्यम से अपना इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफे में विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि वह पार्टी के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से जुड़े कुछ कानूनों के समर्थन और उन्हें लागू करने की नीति से असहमत हैं। उनका कहना है कि यह नीतियां समाज में विभाजन पैदा करती हैं और उनके वैचारिक व नैतिक सिद्धांतों के विपरीत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी व्यक्तिगत कारण से नहीं, बल्कि वैचारिक असहमति के चलते लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.