आजमगढ़, अप्रैल 12 -- मेंहनगर, आजमगढ़। क्षेत्र के कटात चक कटात गांव में शनिवार की रात भाजपा के मंडल मंत्री की चचेरे भाई ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मकान के छत का बारजा निकाले को लेकर दोनो में विवाद चल रहा था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय के साथ चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंच कर जांच की। मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव निवासी 35 वर्षीय विजेंद्र राम भाजपा के मंडलीय मंत्री थे। उनका चचेरा भाई मोहन राव अपने मकान का निर्माण करा रहा है। मकान के छत का बारजा निकालने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था। शनिवार की रात में करीब 11 बजे मोहन राव शराब पी कर गाली गलौज कर रहा था। विजेंद्र राम के विरोध करने पर मोहन रा...