हापुड़, अप्रैल 27 -- गढ़मुक्तेश्वर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मां गंगा में दूध की धार अर्पित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा भाव से गंगा तट पर पूजा-अर्चना की और समाज में शांति, सद्भाव तथा सेवा भावना बढ़ने की प्रार्थना की। मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति और आस्था की प्रतीक हैं। उनका आशीर्वाद समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्र माता दर्जा देने की मांग उन्होंने कहा कि ब्रजघाट धार्मिक आस...