लातेहार, अगस्त 6 -- ​महुआडांड़, प्रतिनिधि। भाजपा महुआडांड़ मण्डल (पश्चिमी) के मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने पार्टी के नए मण्डल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। श्री जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन को गति देने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ​घोषित मण्डल पदाधिकारियों की सूची में मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल,उपाध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता, सिंपल कुमार, रविन्द्र ठाकुर, दिलीप कुमार,महामंत्री अनिल कुमार, संजय कुमार, मंत्री गणेश सिंह, कांती नगेसिया, उदय यादव, बिमला देवी ,कोषाध्यक्ष भीमनाथ प्रसाद ,कार्यालय मंत्री नागेश्वर मुण्डा सह कार्यालय मंत्री रंजीता नगेसिया मीडिया प्रभारी सुरज कुमार ,मीडिया सह-प्रभारी अंकित कुमार,​आईटी संयोजक संजय कुमार सिंह शामिल है।...