बलरामपुर, मई 22 -- सादुल्लाहनगर, संवाददाता। सादुल्लाहनगर भाजपा मंडल के तत्वावधान में पंचायत भवन गूमा फातमा जोत में आगामी संगठनात्मक और पार्टी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रमों के सफल संचालन व संगठन की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्त ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्त ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाए। वहीं मंडल महामंत्री राधेश्याम गुप्त ने संगठन की सफलता में कार्यकर्ता...