पूर्णिया, अगस्त 6 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जलालगढ़ मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक गुरुवार को ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने, शक्ति केंद्र एवं बूथ समितियों की नियमित बैठकें आयोजित करने, संगठन विस्तार तथा आगामी 'मन की बात' कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: भाजपा की मंडल बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर जोर बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीव सिंह, मंडल महामंत्री आ...