सुल्तानपुर, जून 13 -- सुलतानपुर,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नगर मंडल कमेटी के गठन में विरोध हो गया है। पार्टी से कभी न नाता रखने वाली बढैयावीर निवासी अलका शुक्ला को भाजपा नगर मंडल का कोषाध्यक्ष बनाया गया। सोशल मीडिया पर जारी की गई सूची में अलका को यह पद पिछड़े कोटे से दिए जाने की बात सामने आई। इस बात की जानकारी होने पर अलका के पति ने पहले तो सूची को हटाने की मांग की। सुनवाई न होने पर गुरुवार को पत्नी से त्यागपत्र दिलवा दिया। बताते चले कि सुलतानपुर नगर मंडल की अध्यक्ष रीना जायसवाल ने अपनी टीम का विस्तार किया। इसमें संगठन से कभी नाता न रखने वाली घरेलू महिला बढ़ैयावीर निवासी अलका शुक्ला पत्नी शचिंद्र शुक्ला को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अलका के पति शचिंद्र ने बताया कि वह भाजपा युवा मोर्चा कार्य समिति के सदस्य हैं। लेकिन उनकी पत्नी सिर...