मैनपुरी, अप्रैल 27 -- चौकी क्षेत्र के ग्राम उजागरपुर स्थित एक जमीन के विवाद की जानकारी लेने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष से अभद्रता और गाली गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने पर आमादा हो गए। घटना की शिकायत लेकर कलक्ट्रेट स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे मंडल अध्यक्ष ने एसपी के नाम शिकायती पत्र दिया और मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। किशनी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलक्ट्रेट स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे कुसमरा भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने एसपी के नाम शिकायती पत्र दिया और जानकारी दी कि वह उजागरपुर के निवासी हैं। गांव स्थित जमीन पर कुछ लोग कब्जा हुए हैं। इसके मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। वह इस जमीन के विवाद की जानकारी लेने गए तो उनके साथ अभद्रता की गई। आरोप लगाया कि सोश...