घाटशिला, अप्रैल 14 -- घाटशिला। घाटशिला समेत जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत सांसद विद्युतवरण महतो को भाजपा के घाटशिला मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह का आयोजन मऊभंडार स्थित निदेशक बंगलो में हुआ। मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि सांसद के प्रयास से घाटशिला के फूलडूंगरी और बहरागोड़ा नेशनल हाईवे में अंडरपास निर्माण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अंडरपास के लिए टेंडर भी फाइनल हो गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। अंडरपास बनने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और जान-माल की भी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। यह भी पढ़ें- वजीरगंज में विधायक ने पीसीसी एवं नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास कहा कि सांसद के प्रयास से घाटशिला रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्ट...