इटावा औरैया, जून 21 -- ऊसराहार। ताखा मंडल के भाजपा अध्यक्ष दीपक नंदन जाटव ने आरोप लगाया है कि उन्हें घेरकर गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की गई। घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। बाद में एसएसपी के निर्देश पर घटना के करीब 15 दिन बाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हमले की स्थिति ताखा मंडल अध्यक्ष दीपक नंदन जाटव ने बताया कि चार जून को भी कुछ लोगों ने गांव के पास उन्हें घेरने का प्रयास किया था। इसके अगले दिन पांच जून को वह ऊसराहार क्षेत्र के मुर्चा के पास स्थित अपनी जमीन देखकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि सपा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव के पति रामपाल सिंह यादव अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ कोल्ड स्टोर के निकट पहुंचे और उन्हें...