आगरा, जून 11 -- चर्चित बोलेरो चोरी कांड में भाजपा मंडल अध्यक्ष देवकी नंदन उर्फ सोनू शर्मा ने गुरुवार को एसीजेएम-11 के न्यायालय में सरेंडर कर दिया। अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार देवकी नंदन शर्मा ने अपनी बोलेरो पहले बेच दी थी, लेकिन बाद में उसे वापस हासिल करने के उद्देश्य से चोरी की झूठी कहानी रची गई। आरोप है कि वाहन को गायब कराने के लिए नकली चाबी तैयार कराई गई और साजिश के तहत वाहन को पार कराया गया। इस मामले में उनके भाई को भी आरोपी बनाया गया है।जांच यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ पकड़ाए आरोपी की याचिका खारिज के दौरान पुलिस ने टोल प्लाजा के रिकॉर्ड, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को खंगाला। इन्हीं तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की परतें खुलती च...