सिद्धार्थ, जुलाई 29 -- डुमरियागंज। इटवा थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव निवासी व भाजपा के भनवापुर मंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा को मंगलवार को किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। उन्हें सीएचसी बेंवा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।‌ उन्होंने बताया कि सोमवार की रात वह घर के बाहर बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सोए हुए थे। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे उनके पैर में किसी जंतु के काटने का अहसास हुआ। मच्छरदानी से बाहर निकल कर देखा तो एक सांप रेंगता हुआ जा रहा था, जिससे यह निश्चित हो गया कि उसने ही डसा है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: झोपड़ी की सफाई के दौरान युवक को सांप ने डसा परिजन उन्हें सीएचसी बेंवा ले गए जहां इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी होने पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य लोगों ने अस्पताल ...