इटावा औरैया, मई 30 -- ऊसराहार। कीमती जमीन पर बनी बाउंड्रीवॉल को तोड़ने के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी, उनके पति रामपाल सिंह यादव समेत सात नामजद और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के ग्राम केशोपुरा निवासी सुरेश चंद्र जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किशनी मार्ग स्थित ग्राम मुर्चा में उनकी पुश्तैनी भूमि है। भूमि की सुरक्षा के लिए उन्होंने सीमेंट के पिलर लगवाकर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया था। आरोप है कि 26 मई को पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी, उनके पति रामपाल सिंह यादव व उनके सहयोगी जयनारायण यादव, शिवप्रताप यादव, प्रिंस, कुलदीप यादव, सुधीर यादव और अन्य अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और बाउंड्रीवॉल को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक टिप्...