काशीपुर, मार्च 23 -- काशीपुर। भाजपा जिला महामंत्री सुशील शर्मा ने कवि नगर मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा की ओर से की गई मंडल उपाध्यक्ष अभिनव राजपूत की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। सुशील शर्मा ने बताया कि अभिनव राजपूत को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता, गुटबाजी या आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ काम करने जैसे आचरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बल्कि, यह उन नेताओं को भी संदेश है, जो अंदरखाने असंतोष या मनमुटाव के कारण पार्टी की रणनीति को प्रभावित करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...