बांदा, मार्च 12 -- बांदा, संवाददाता। तिंदवारी थाने के पचासा डेरा मजरा जौहरपुर गांव में भू मालिक ने एक बार बेची गई जमीन को चकबंदी का फायदा उठाकर दोबारा बेच लिया। यह साढ़े पांच बीघा जमीन तिंदवारी ब्लाक प्रमुख के नाम की गई। पीड़ित पक्ष ने अधिकारियों के यहां गुहार लगाई और सदर तहसील में वाद दायर किया। आरोप है कि तत्कालीन सदर तहसीलदार ने तबादले के समय बिना वादी के पक्ष को सुने बैक डेट में विपक्षियों के पक्ष में फैसला सुना दिया। न्यायालय ने पीड़ित पक्ष का वाद स्वीकार करते हुए नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पचासा डेरा गांव निवासी रामजीत सिंह ने न्यायालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 1981 में परिवार के ही रामशरन सिंह, इंद्रपाल सिंह व अर्जुन सिंह ने साढ़े पांच बीघा जमीन उनके पिता जागेश्वर सिंह, चाचा जगनंद...