देहरादून, दिसम्बर 5 -- भाजपा के प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत द्वारा आए दिन भाजपा नेताओं पर की जा रही टिप्पणियों को अमर्यादित करार देते हुए लखेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता शायद निजी कटाक्ष और अपमानजनक टिप्पणियों से ही चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं। शुक्रवार को मीडिया को जारी बयान में लखेड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार की हर क्षेत्र में उपलब्धियों, जनहित नीतियों की वजह से कांग्रेस को जनाधार लगातार खिसक रहा है। उत्तराखंड में कांग्रेस अपने ही गृहयुद्ध में उलझी है। उनके नेता जिस प्रकार एक दूसरे को विष पुरुष, फ्यूज बल्ब, उज्याड़ू बल्द जैसे अलंकारों से नवाज़ रहे हैं, उससे यह साबित भी हो रहा है। मुद्दाविहीन कांग्रेस नेता स्तरहीन स्टंट का उपयोग करने लगे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.