भाजपा बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
संभल, मई 23 -- विकासखंड असमोली क्षेत्र के मंडल ऐंचौडा कम्बोह स्थित पंचायत घर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण मंडल बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन द्वारा निर्देशित आत्मनिर्भर मंडल निर्माण और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रोबिन चौधरी ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री हृदेश त्यागी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री एवं नवनियुक्त मंडल प्रभारी देवचंद सैनी मौजूद रहे। बैठक में वक्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शक्ति केंद्र स्तर की बैठकों को प्रभावी बनाने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने के लिए रणनीति तैयार की। यह भी पढ़ें- भाजपा बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.