अयोध्या, मई 4 -- तारुन। ब्लॉक परिसर तारुन में भाजपा बूथ लेबल पदाधिकारी का आमरण अनशन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। पीड़ित बेलगरा निवासी हरिभान सिंह ने बताया कि वह भाजपा के बूथ लेबल पदाधिकारी हैं। अपनी समस्याओं को लेकर भ्र्ष्टाचार के खिलाफ वह बीते एक मई से ब्लॉक परिसर में आमरण अनशन कर रहे है। परन्तु कोई भाजपाई उनकी तरफ नहीं आया, जबकि बंगाल व असम में चुनावी जीत के लड्डू बगल में खा रहे थे। इसके अलावा कोई प्रशासनिक अधिकारी भी अभी तक स्थल पर नहीं पहुंचा है। यह भी पढ़ें- सोहसराय में भाजपा की जीत पर बांटी मिठाई यह भी पढ़ें- बहाली की मांग को ले सातवें दिन भी अनशन पर रहीं जीविका दीदियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...