हरदोई, फरवरी 26 -- शाहाबाद। शाहाबाद में संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार की मिसाल देखने को मिली। भाजपा के बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय शैलेन्द्र पाण्डेय 'गौरी' के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने स्व. शैलेन्द्र पांडेय उर्फ गौरी की पत्नी पुष्पा देवी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। बताया जाता है कि बूथ अध्यक्ष के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल सहायता राशि स्वीकृत की। राज्यमंत्री द्वारा सहायता राशि...