जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की हालिया घोषणा के बाद संगठन में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। बारीडीह मंडल कमेटी के दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को असंवैधानिक बताते हुए मंगलवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में बूथ अध्यक्ष, भवन प्रमुख, मंडल पदाधिकारी तथा विभिन्न मंच- मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हैं। सभी ने पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मंडल अध्यक्ष का चयन प्रदेश संगठन के नियम- कानून को दरकिनार कर किया गया है। बागी नेताओं ने बताया कि इस्तीफा देने से पूर्व सोमवार की संध्या करीब 7 बजे एग्रिको स्थित शिव सिंह बगान, रायसुमारी स्थल पर बारीडीह मंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.