कन्नौज, नवम्बर 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर के जगतपुर गांव में आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने संविधान की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री एवं मुख्य मंडल प्रभारी रामगोपाल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंम्बेडकर ने कठिन संघर्ष कर विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि संविधान कितना भी अच्छा हो, यदि चलाने वालों की नियत सही नहीं तो गलत साबित होगा, नियत सही हो तो सफल रहेगा। जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कहा कि आजादी से पहले शोषित-वंचितों को पढ़ने व सम्मानजनक जीवन का अधिकार नहीं था, आज बहुजन समाज संविधान की बदौलत आगे है। संविधान बदलने की सोच भी कोई नहीं सकता, बचाने के लिए जान दे देंगे। बाबा साहब ने कहा था- संविधान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.