बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती। भाजपा बस्ती के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा को गति देने का संकल्प लिया गया। यात्रा के बाद आयोजित पहली जिला कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से टीम भावना के साथ काम कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रत्युष विक्रम सिंह, भानुप्रकाश मिश्र, वीरेन्द्र गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक गौतम, प्रेमप्रकाश चौधरी, राधेश्याम कमलापुरी, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी और रवि कुमार तिवारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...