फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में बसपा और भाजपा को छोड़कर दर्जनों लोगों ने साइकिल की सवारी की। पार्टी में दूसरे दलों से आये लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि भाजपा के लोग प्रशासन के कंधे पर सवार होकर गुंडई करते हैं। जिस दिन सपाई मुड़कर खड़े हो जाएंगे उस दिन गुंडे दुम दबाकर भाग जाएंगे। पार्टी कार्यालय आवास विकास में हुयी बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने पार्टी में शामिल दूसरे दलों के लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

भाजपा-बसपा छोडकर साइकिल पर सवार हुये कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोहम्मदाबाद क्षेत्र से भी तमाम दूसरे दलों के लोग पार्टी में शामिल हुये हैं। उन्होंने कहा कि सपा ने सरकार में रहते हुये जो जनहित के काम किए हैं उन कार्यो क...