नई दिल्ली, अगस्त 17 -- भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को संगठन स्तर पर बड़े बदलाव का ऐलान किया। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को नई टीम मिली है। पूर्व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम की तुलना में नए अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम कई मायनों में अलग है। अब राष्ट्रीय स्तर की इस टीम में युवाओं को वरीयता दी गई है, हालांकि अनुभव को भी जगह मिली है। वैसे इस बात के संकेत तभी से मिल रहे थे, जब भाजपा ने 46 साल के नितिन नवीन को पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी दी गई थी। आइए जानते हैं कि आखिर युवा चेहरों को टीम नितिन नवीन में जगह देने के पीछे क्या है मकसद। साथ ही यह भी जानेंगे कि जेपी नड्डा की टीम से यह टीम किस तरह से अलग है?नड्डा का स्टाइल जेपी नड्डा जनवरी 2020 में भाजपा के अध्यक्ष बने थे। उन्होंने यह जिम्मेदारी 2026 की शुरुआत तक संभाली। वह कार...