रुडकी, मार्च 29 -- लंढौरा रंगमहल में आयोजित भाजपा मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, योजनाओं के प्रचार और सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को शिविर में चार बिंदुओं पर चर्चा की गई। सत्र के दौरान राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। आईटी सेल के जिला संयोजक सुशील रावत ने आधुनिक युग में सोशल मीडिया के महत्व की जानकारी दी। वरिष्ठ भाजपा नेत्री रानी देवयानी ने कार्य पद्धति विषय को लेकर कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान कर उन्हें मजबूत और जागरूक बनाया जाता है। जिससे क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को प्रभाव...