गाजीपुर, अप्रैल 5 -- रेवतीपुर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के "पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महा अभियान" के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन हुआ। शिविर में पार्टी की विचारधारा, इतिहास और कार्यपद्धति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता प्रदेश किसान मोर्चा के मंत्री बृजनंदन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की विकास यात्रा और जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी ने स्थापना काल से ही राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है और केंद्र व राज्य सरकारों में सुशासन की मजबूत नींव रखी है। वक्ता भानु प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण शिविरों की उपयोगिता बताते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने मतदाता सूची के अध्ययन, नए मतदाताओं से संपर्क और प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाने की आवश्यकता बताई। कार्यक...