शामली, अप्रैल 6 -- जैन स्थानक में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय 'पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान' का भव्य समापन हुआ। शिविर के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार किया गया। छठे सत्र में मुख्य वक्ता जिला महामंत्री भूपेंद्र शर्मा ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। सातवें और समापन सत्र में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में एकजुट होने का संकल्प दिलाया। उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसने और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस दौरान शिविर में लगाई गई महापुरुषों की प्रदर्शनी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं के जीवन संघर्ष से परिचित कराया गया।दो दिवसीय आयोजन की व्यापक मीड...