सिद्धार्थ, मई 11 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे के एक मैरेज हाल में रविवार को भाजपा की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग मंडल कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यशाला में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और कार्यकर्ताओं का वैचारिक व संगठनात्मक प्रशिक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को वर्तमान...