लखीसराय, मई 24 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। शहर के एक निजी होटल के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, नई तकनीक, सोशल मीडिया और व्यवहारिक राजनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने की। यह भी पढ़ें- अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोतप्रशिक्षण सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता के बीच पार्टी क...