मेरठ, अप्रैल 13 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दौराला मंडल के भराला स्थित मलखान सिंह भारद्वाज कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी की नीतियों, कार्यप्रणाली और संगठन मजबूती के मंत्र दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत के अध्यक्ष विमल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम सत्र में भाजपा की वैचारिक पद्धति पर विस्तार से चर्चा की गई। द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने पार्टी के इतिहास, संघर्ष और कार्यकर्ताओं के समर्पण की भूमिका को रेखांकित किया।तृतीय सत्र में प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा अमल खटीक ने पार्टी की कार्यशैली पर प्रकाश डाला, जबकि चौथे सत्र में जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने पर जोर ...