बक्सर, मई 26 -- बक्सर। भाजपा पूरे देश में अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण महाअभियान चला रही है। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण होगा। इसकी तैयारी को लेकर अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की। बैठक में सदर विधायक आनंद मिश्र भी उपस्थित रहे। बता दें कि प्रथम फेज में प्रशिक्षण वर्ग जिले के सभी मंडलों में कराया गया। दूसरे फेज में सूबे के सभी जिलों में हो रहा है। तीसरे फेज में यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर होगा। दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान बगीचा लॉन में होना सुनिश्चित किया गया है। प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की एक संचालन समिति बनाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...