संभल, अप्रैल 13 -- भारतीय जनता पार्टी संभल नगर इकाई द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के दूसरे दिन चार महत्वपूर्ण सत्रों का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष कशिश कौशल एडवोकेट के नेतृत्व में कोटपूर्वी स्थित माथुर वैश्य धर्मशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पहले सत्र में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा की नींव मजबूत विचारधारा पर आधारित है और प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश कुमार जाटव ने समाज में राष्ट्रभावना जागृत करने पर बल दिया। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता मंजू दिलेर ने भाजपा की मजबूत बूथ प्रबंधन प्रणाली को संगठन की सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.