हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने सोमवार को हरीपुर नायक में लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर लोगों से कार्यों के बारे में जानकारी ली। मौके पर क्षेत्रवासियों ने यूयूएसडीए द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों में तेजी लाने का अनुरोध किया। जिस पर भाजपा नेता भगत ने मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यूयूएसडीए के सहायक अभियंता को कार्यों में तत्काल तेजी लाने को कहा। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री दीपक सनवाल, नंदा बल्लभ बुढ़लाकोटी, कैलाश पाठक, यूडी पंत, नरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह नेगी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...